फोटो का साइज कम करें – Image Compressor

सरकारी फ़ॉर्म, job portal या email के लिए फोटो बहुत भारी है? यहाँ JPG, PNG या WebP फोटो डालें, quality चुनें और छोटी फ़ाइल download करें — पूरी तरह मुफ़्त, बिना साइन-अप और बिना watermark। फोटो आपके browser में ही compress होती है; browser किसी फ़ाइल को compress न कर पाए, तभी 4 MB तक की वह फ़ाइल हमारे server पर भेजी जाती है।

मुफ़्त, बिना साइन-अप। आपकी फ़ाइल सेव नहीं की जाती।
Secure processingCheck this tool’s processing notice
Private & automaticKeep an original copy before editing
No account neededFree to use, with no sign-up

इस्तेमाल कैसे करें

  1. Single या Batch चुनें"Uploads" में Processing mode पहले से "Single" पर रहता है; इसमें हर फोटो का अपना "Save" बटन आता है। 20 फोटो तक एक साथ compress करके एक ZIP फ़ाइल में लेनी हों, तो "Batch" चुनें।
  2. फोटो upload करें"Browse Files" बटन दबाएँ या फोटो को box में drag & drop करें। JPG, PNG और WebP फोटो ले सकते हैं, हर फ़ाइल 50 MB तक।
  3. Quality और format चुनेंQuality slider पहले से 80% पर रहता है। इसे "Smaller file" की ओर खिसकाएँ तो फ़ाइल छोटी होगी, "Higher quality" की ओर खिसकाएँ तो फोटो ज़्यादा साफ़ रहेगी। Output में "Same" रखें तो format वही रहेगा, या JPG, PNG, WebP में से कोई एक चुनें।
  4. Compress बटन दबाएँ"Compress" बटन दबाएँ। बटन पर फोटो की गिनती भी लिखी रहती है, जैसे "Compress 3 images"। काम पूरा होने तक progress bar दिखता है।
  5. साइज देखें और download करेंSingle mode में result में Original, Compressed, Saved और Reduction के आँकड़े दिखते हैं। "Originals" और "Compressed" बटन से पहले और बाद की फोटो मिलाकर देखें, फिर हर फोटो के "Save" बटन से download करें। Batch mode में "Download all as ZIP" दबाएँ।

क्यों इस्तेमाल करें

मुफ़्त, बिना साइन-अपन account बनाना है, न email देना है, न कोई payment करनी है। Download की गई फोटो पर कोई watermark नहीं लगता।
Quality आपके हाथ में10 से 100 तक के slider से खुद तय करें कि फ़ाइल कितनी छोटी हो। Slider के नीचे एक छोटी line बताती है कि फोटो पर कितना असर पड़ेगा, जैसे "Balanced" या "Aggressive"।
एक साथ 20 फोटो, एक ZIPBatch mode में 20 फोटो तक एक बार में compress करें और सब एक ZIP फ़ाइल में download करें। एक-एक करके save करने की ज़रूरत नहीं।
Compression आपके browser मेंफोटो आपके browser में ही compress होती है, इसलिए 50 MB तक की बड़ी फोटो भी upload किए बिना छोटी हो जाती है। Server का इस्तेमाल सिर्फ़ तब होता है जब browser किसी फ़ाइल को compress नहीं कर पाता, और तब भी सिर्फ़ 4 MB तक की फ़ाइल के लिए।

ज़रूरी सुझाव

  • फ़ॉर्म में pixel size (चौड़ाई × ऊँचाई) और KB limit दोनों दी हों, तो पहले Image Resizer से pixel size ठीक करें, फिर यहाँ compress करें।
  • सीधे सबसे कम quality पर न जाएँ। 80% से शुरू करें, result देखें और ज़रूरत हो तभी घटाएँ। चेहरा साफ़ दिखना चाहिए और लिखावट व signature पढ़ने लायक रहने चाहिए।
  • ज़्यादातर online फ़ॉर्म JPG फोटो माँगते हैं, फिर भी portal के निर्देश एक बार पढ़ लें। Output में JPG चुनें; फोटो वाली PNG फ़ाइल PNG में रहकर उतनी छोटी नहीं होती जितनी JPG में।
  • Portal की limit से थोड़ा नीचे रहें। कुछ portal 1 KB को 1,000 bytes गिनते हैं और कुछ 1,024, इसलिए 50 KB की limit हो तो फ़ाइल को ठीक 50 KB पर न छोड़ें।
  • Upload करने से पहले download हुई फ़ाइल का असली साइज उसकी details (Properties या Info) में देखें और portal की limit से मिलाएँ।
  • हमेशा original फोटो से शुरू करें। पहले से compress हुई फोटो को बार-बार compress करने पर धब्बे और धुंधलापन बढ़ सकता है।

आम सवाल