PDF को Word में बदलें – मुफ़्त और Editable
अपनी PDF को मुफ़्त में editable Word (.docx) फ़ाइल में बदलें, बिना sign-up और बिना watermark के। Text, headings, lists और tables असली Word content बन जाते हैं, logo और photos बने रहते हैं, और scanned pages पर OCR अपने-आप चलता है। PDF आपके browser में ही convert होती है, और download से पहले आप फ़ाइल को यहीं edit कर सकते हैं।
मुफ़्त, बिना साइन-अप। आपकी फ़ाइल सेव नहीं की जाती।
इस्तेमाल कैसे करें
- PDF चुनें — "Browse Files" पर क्लिक करें या PDF को box में drag & drop करें। सिर्फ़ PDF फ़ाइल ली जाती है, 100 MB और 200 pages तक की। PDF पर password हो तो password डालकर "Unlock" दबाएँ।
- Conversion mode चुनें — पहले से चुना "Smart Editable" ज़्यादातर documents के लिए ठीक है। Word फ़ाइल हूबहू PDF जैसी दिखनी चाहिए तो "Exact Layout" चुनें, पर इसमें text edit नहीं हो सकेगा। Text में काफ़ी फेरबदल करना हो तो "Clean Editable" चुनें।
- Pages और भाषा चुनें — "Pages (optional)" में ज़रूरी pages लिखें, जैसे 1-3, 5। खाली छोड़ने पर पूरी PDF convert होगी। Scanned PDF हो तो "Document language (scanned pages)" में English, Hindi या English + Hindi चुनें ("Exact Layout" में यह option बंद रहता है)।
- "Convert to Word" दबाएँ — Progress bar में दिखता रहता है कि कौन-सा page convert हो रहा है। बीच में रोकना हो तो "Cancel" दबाएँ।
- Edit करके download करें — "Open editor after conversion" पहले से चालू रहता है, इसलिए convert होते ही editor खुल जाता है। वहाँ text, font, bold, alignment और tables ठीक करें या "Find & replace" का इस्तेमाल करें, फिर "Download .docx" दबाएँ। यह option बंद कर दें तो Word फ़ाइल सीधे download हो जाती है।
क्यों इस्तेमाल करें
असली editable Word फ़ाइल"Smart Editable" और "Clean Editable" में paragraphs, headings, lists और tables असली Word content के रूप में बनते हैं, इसलिए text दोबारा type नहीं करना पड़ता। Ctrl+A और spellcheck भी पूरे document पर काम करते हैं।
Scanned PDF और हिंदी OCRScanned pages पर OCR अपने-आप चलता है, और भाषा में Hindi या English + Hindi भी चुनी जा सकती है। "Smart Editable" में जो page ठीक से पढ़ा नहीं जा पाता, वह image के रूप में रखा जाता है, ताकि Word फ़ाइल में गड़बड़ text न आए।
Download से पहले editConvert होते ही browser में editor खुल जाता है। वहाँ font, size, रंग और alignment बदलें, table में rows और columns जोड़ें या हटाएँ, फिर .docx download करें। यह फ़ाइल Microsoft Word, Google Docs और LibreOffice Writer में खुलती है।
मुफ़्त और privateन sign-up, न payment, न watermark। PDF आपके browser में ही convert होती है। यह हमारे server पर सिर्फ़ तब जाती है, जब browser में conversion पूरा न हो पाए और आप खुद server वाला option चुनें।
ज़रूरी सुझाव
- Resume, biodata या application letter जैसी PDF में बदलाव करने हों तो "Smart Editable" ही रखें। अगर Word फ़ाइल logo, stamp और signature समेत बिल्कुल PDF जैसी दिखनी चाहिए और उसमें edit नहीं करना है, तो "Exact Layout" चुनें।
- हिंदी का scanned document हो तो "Document language (scanned pages)" में "Hindi" चुनें, और हिंदी-अंग्रेज़ी दोनों हों तो "English + Hindi"। धुंधले या टेढ़े scan में OCR कुछ शब्द ग़लत पढ़ सकता है, इसलिए नाम, तारीख़, roll number और account number ज़रूर मिला लें।
- Phone पर tool हल्के processing mode में चलता है, और 20 MB से बड़ी या 40 से ज़्यादा pages वाली PDF पर page range चुनने की सलाह देता है। ऐसे में "Pages (optional)" में सिर्फ़ ज़रूरी pages लिखें (जैसे 1-3), इससे conversion ज़्यादा stable रहता है।
- PDF के fonts Word में सबसे मिलते-जुलते आम font में बदल जाते हैं, इसलिए print या submit करने से पहले editor में spacing, font और tables एक बार देख लें। किसी paragraph में किया बदलाव बिगड़ जाए तो उसे चुनकर "Restore original text" दबाएँ, convert के समय वाला text वापस आ जाएगा।
- सरकारी form या portal पर आम तौर पर PDF ही upload करनी होती है, Word नहीं। Word में बदलाव करने के बाद DocsSeva के Word to PDF tool से फ़ाइल को फिर PDF बना लें, और portal पर KB की limit हो तो उस PDF को PDF Compressor से छोटा कर लें।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आम सवाल
ऊपर दिए tool में PDF चुनें, mode चुनें (ज़्यादातर documents के लिए "Smart Editable" ठीक है) और "Convert to Word" दबाएँ। फिर खुलने वाले editor में ज़रूरी बदलाव करें और "Download .docx" दबाकर Word फ़ाइल save कर लें।
हाँ, यह पूरी तरह मुफ़्त है। कोई sign-up या payment नहीं चाहिए, और Word फ़ाइल पर कोई watermark नहीं लगता।
नहीं, जब तक आप खुद न चुनें। Conversion आपके browser में होता है और PDF आपके device पर ही रहती है। अगर browser में किसी फ़ाइल का conversion पूरा न हो पाए, तो "Convert on our server (uploads PDF)" बटन दिखता है। यह बटन आप खुद दबाएँ, तभी PDF सिर्फ़ उसी एक conversion के लिए हमारे server पर upload होती है, और उससे सिर्फ़ text वाली Word फ़ाइल बनती है।
हाँ। Scanned pages पर OCR अपने-आप चलता है, बस "Document language (scanned pages)" में Hindi या English + Hindi चुन लें। जिस PDF में text पहले से मौजूद है (scanned नहीं), उसमें tool उसी text का इस्तेमाल करता है, पर अगर वह PDF Kruti Dev जैसे पुराने non-Unicode font में बनी है, तो Word में हिंदी अक्षर टूटे-फूटे आ सकते हैं। OCR भी कुछ शब्द ग़लत पढ़ सकता है, इसलिए download से पहले editor में text ज़रूर जाँच लें।
"Exact Layout" में हाँ: हर page हूबहू PDF जैसी image बनकर आता है, पर उसका text edit नहीं हो सकता। "Smart Editable" में text editable रहता है और logo, photos भी बने रहते हैं, लेकिन fonts मिलते-जुलते आम font में बदल जाते हैं, इसलिए layout थोड़ा अलग दिख सकता है।
100 MB और 200 pages तक की PDF convert हो सकती है। इससे ज़्यादा pages हों तो पहले DocsSeva के PDF Splitter से PDF को छोटे हिस्सों में बाँट लें। Phone पर भी यह tool चलता है, पर वहाँ हल्का processing mode इस्तेमाल होता है, इसलिए बड़ी फ़ाइल हो तो सिर्फ़ ज़रूरी pages चुनें।